अपने अधिकार के प्रति जागरुक हों उपभोक्ता

0
149

बक्सर खबर : राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस शनिवार को मनाया गया। 24 दिसम्बर को मनाए जाने वाले कार्यक्रम के तहत अनुमंडल प्रशासन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिला आपूर्ति पदाधिकारी शिषिर मिश्रा ने की। उन्होंने उपस्थित जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों एवं सभी आपूर्ति पदाधिकारियों से कहा, उपभोक्ता को उसके द्वारा ली गयी वस्तु एवं राशन का उचित बील दिया जाना चाहिए। आप सभी को निरीक्षण के दौरान इसका सत्यापन भी करना चाहिए। हम सभी का दायित्व बनता है। लोगों को जागरुक करें। उनके अधिकार, उचित मूल्य एवं गुणवत्ता की जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए। कार्यक्रम में प्रभारी एसडीओ सुनील कुमार, सहायक आपूर्ति पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, जिला फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकृष्ण चतुर्वेदी एवं अनुमंडल के प्रमुख डीलर, कार्यालय प्रधान संजय त्रिपाठी, देवेन्द्र कुमार नाजिर आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here