अनहोनीः डूबने से युवक की मौत

0
2028

बक्सर खबर: परिवार से विदा तो लिया था नौकरी पर जाने के लिये। परन्तु कालचक्र को कुछ और ही मंजुर था सीधे पहुंच गया परलोक। जी हां यह मामला कृष्णाब्रम्ह थाना क्षेत्र के अरक गांव के पास की है। शनिवार की सुबह चक्की गांव लक्ष्मण डेरा निवासी स्वर्गीय राज नरायण यादव के पुत्र सुरेश यादव(35) परिवार और नन्ही सी बेटी से विदा लेकर नौकरी जाने के लिये निकला था। परन्तु काल चक्र ने कुछ ऐसा ही खेल खेला की कुछ देर बार मौत की सूचना परिवार को मिली। पहले तो किसी को विश्वास नही हो रहा था परन्तु जब हुआ तो कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शीयों की माने तो सुरेश जब पहंुचा तो धर्मावती नदी घाट से नाव खुल चुकी थी। कुछ लोग सड़क का सीध ने सड़क पार कर रहे थे। वह भी पार करने लगा परन्तु कुछ आगे बढ़ते ही वह रास्ता भटक गया और गढ्ढ़े में जा गिरा। लोग कुछ समझ पाते तब-तक डुब गया। निकाला गया और डुमरांव ले जाया गया। परन्तु सुरेश की मौत हो चुकी थी। परिवारिक सुत्रों के अनुसार सुरेश जीवन यापन के लिये ट्रका ड्राइवर की नौकरी करतर था। दो दिन से गांव आया था। आज लौट रहा था। घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here