अचंभा : उड़ गई कार, चार लोग थे सवार

0
3030

बक्सर खबर : कभी-कभी ऐसे हादसे होते हैं कि लोगों को अपनी आंख पर यकीन नहीं होता। बुधवार की दोपहर चौसा गोला के बनारपुर मोड पर ऐसी ही दुर्घटना हुई। तेज रफ्तार में आ रही मारुति स्विफ्ट कार हवा में उड़ गई। सीधे जाकर चाट में गिरी। चालक जैसे कुछ समझ ही नहीं पाया। महज कुछ सेकेंड में यह सबकुछ हो गया। कार सीधे जाकर गिरी। इस लिए पलटी नहीं। उसमें चार लोग सवार थे।

सभी जल्दी गेट खोलकर बाहर भागे। संयोग रहा कि कोई घायल नहीं हुआ। कार भी पूरी तरह सुरक्षित दिख रही थी। देखने वालों ने बताया कि चालक ने मोड़ का जैसे देखा ही नहीं। जिसकी वजह से वह सीधे चाट में जा गिरी। अगर जल्दीबाजी में उसने स्टेयरिंग को घुमाया होता। तो कार जरुर पलटती नीचे गिरती। लेकिन, यह संयोग ही था। किसी को चोट नहीं आई। पूछने पर भी उन लोगों ने अपना नाम नहीं बताया। यह जरुर कहा कि वे चेनारी से बक्सर लौट रहे थे। चौसा-रामगढ पथ यह दुर्घटना ऐसी जगह हुई। जहां अक्सर दुर्घटना होती है। पथ निर्माण विभाग ने यहां तीखा मोड होने का बोर्ड भी नहीं लगाया है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here