अगले महीने होगा कार्यसमिति का विस्तार : भुवन

0
662

बक्सर खबर : भाजपा पंचायत राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन प्रारंभ से ही जमीनी कार्यकर्ता रहे हैं। पिछले एक दशक में दूसरी बार प्रदेश नेतृत्व ने उनको बड़ी जिम्मेवारी दी है। इससे पूर्व वे युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे चुके हैं। उन्हें जब भी जिम्मेवारी मिलती है। अपने सीनियर लीडर से जाकर मिलते हैं।

गुरुवार को राजपुर के भरखरा पहुंच उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष व बक्सर भाजपा के संस्थापक सदस्य बबन उपाध्याय से मुलाकात की। उनसे मिल आर्शीवाद लिया। बक्सर खबर से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्य समिति का गठन अगले माह होगा। प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद जी प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष आदि से विमर्श के बाद संगठन का विस्तार होगा। फिलहाल मैं अपने मार्गदर्शक रहे अभिभावकों से मिलने के अभियान पर हूं। उनके साथ उमाशंकर पांडेय, निर्भय राय, कमलेश्वर सिंह उर्फ भोला जी, धनसोई मंडल अध्यक्ष आडवाणी, बारुपुर के पंचायत अध्यक्ष राकेश उपाध्याय, जगन्ना उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।

पूर्व भाजपा अध्यक्ष बबन जी उपाध्याय से मिलने पहुंचे भाजपा नेता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here