‌‌‌ऋषभ राय को मिला उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान

0
384

बक्सर खबर। बेहतर शिक्षक व अच्छे लेखक ऋषभ राय को उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान मिला है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह पुरस्कार प्राप्त हुआ। वे बक्सर के रहने वाले हैं और सबसे कम उम्र के ऐसे शिक्षक हैं। जिन्हें यह सम्मान मिला है। इससे जिले का गौरव बढ़ा है। चंण्डीगढ़ में उन्हें यह सम्मान नाशा शोध लैब के मिस्टर ट्रोय डी क्लीन व इसरो के वैज्ञानिक डाक्टर वी आदि मूर्ति ने संयुक्त रुप से प्रदान किया। 29 सितम्बर को देश भर से आमंत्रित किए गए शिक्षकों के बीच उन्हें सम्मानित किया गया।

बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक रिकार्ड व प्रकाशन तथा उत्कृष्ट योगदान के आधार पर उनका चयन इसके लिए हुआ। शहर के गोलंबर के पास रहने वाले जय प्रकाश राय व सुमित्रा राय के पुत्र हैं। कार्मेल स्कूल चुरामनपुर में वे भौतिकी एवं गणित के शिक्षक हैं। पुरस्कार पाकर आपको कैसा महसूस हो रहा है? यह पूछने पर उन्होंने कहा मुझे गर्व है। देश में शिक्षकों को भी अच्छे कार्य के लिए सम्मान मिलता है। उनकी इस सफलता पर कार्मेल की प्राचार्य सिस्टर शैरेल, नताशा आदि ने बधाई दी है। राय भारत सरकार द्वारा पंजीकृत अंतरराष्ट्रीय जर्नल संकलन के प्रधान संपादक हैं। उन्हें पहले भी राष्ट्रीय स्तर के कई प्रशस्तिपत्र प्राप्त हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here