ढ़लती उम्र में सिपाही को हुआ प्यार पत्नी ने कराया एफआइआर

0
2064

बक्सर खबरः बिहार पुलिस के सिपाही को बुढ़वती में प्यार जागा है। उसने बीस साल पुरानी पत्नी को छोड़ नयीनवेली दुल्लहन लाने की तैयारी में है। बक्सर पुलिस में तैनात दिनेश कुमार राम कलई पहली पत्नी शुबानकी देवी ने खोल दी। पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा के यहां इंसाफ की अर्जी लेकर गुरूवार को पहुंची। कप्तान ने संज्ञान लेते हुये पीड़िता के आवेदन पर महिला थाना में एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया। पत्नी का आरोप है कि बेतियां जिला निवासी उसका पति दिनेश राम जो बक्सर पुलिस के ट्रैफिक विभाग में तैनात है। उसने दुसरी शादी तीन माह पूर्व चंदा देवी से कर ली है। यही पुलिस लाइन में उसको लेकर रहता है। ज्ञात हो कि बीस साल पूर्व हुये दिनेश और शुबानकी के शादी के बाद चार बच्चे भी है। महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि साहब के आदेश पर सिपाही दिनेश पर महिला उत्पीड़न सहित कई अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज कर लिया गया। आरोपी सिपाही और उसकी दुसरी पत्नी फरार है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बक्सर खबर को बताया कि पीड़ित महिला को हर संभव इंसाफ दिलाया जायेगा। अगर सिपाही ने दूसरी शादी की है तो भारतीय कानून इसकी इजजात नही देता है। उस पर दंडात्मक कारवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here