शादी का झांसा दे तीन साल से कर रहा था यौन शोषण

0
7034

बक्सर खबरः तीन साल से शादी के नाम पर झांसा देकर युवक महिला का यौन शोषण कर रहा था। महिला के आरोप को सही माने तो ऐसा करने वाला कोई गैर नहीं अपना ही देवर है। मामला राजपुर थाना क्षेत्र के पिठारी गांव का है। जिसकी शिकायत लेकर पीडिता पूजा(काल्पनिक नाम) बुधवार को महिला थाने पहुंची। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर उसे मेडिकल  जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पूजा ने अपने देवर विजय कुमार पर आरोप लगाया है कि पति के मौत के बाद से ही उसके साथ रहा रहा था। उसे शादी का प्रलोभन देकर अपने झांसे में लिया। अंतरंग संबंध भी बनाता रहा, अब शादी से मुकर रहा है।

महिला के अनुसार समय गुजरता रहा, वह शादी की बात काे टालता रहा। इस बीच आस-पडोस में भी इसकी चर्चा होने लगी। अंतत: उसने देवर से खुलकर पूछा। इस तरह कब तक चलेगा। इससे खार खाए देवर ने भाभी को पिटना शुरु कर दिया। अपने आपको ठगा महसूस कर ही पूजा जीवन में दूसरी ठोकर नहीं खाना चाह रही थी। पति का साथ पहले ही खो चुकी थी। इस लिए किसी तरह मामले को सुलझाने का प्रयास करती रही। बात नहीं बनी तो वह लोगों की सलाह पर महिला थाने पहुंची। थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने कहा कि मामला दर्ज कर मेडिकल जांच करा लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here