घर में घुसे युवकों ने महिला को मारा चाकू

0
1670

बक्सर खबर : चोरी की नियत से घर में दाखिल हुए दो युवकों ने गुरुवार की रात रिंकी देवी को चाकू से गोद दिया। घटना पुराना भोजपुर गांव में रात डेढ़ बजे के लगभग हुयी। पड़ोस के ही रहने वाले युवक विकास कुमार व कैलाश कुमार चुपके से घर में दाखिल हुए। किसी के आने की आहट पा रिंकी देवी जग गयी। उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया। बचने की गरज से दोनों महिला के साथ उलझ गए। इतने में महिला की किशोर बेटी अंजना व दस वर्षीय बेटा भी आ गए। अंतत: अपने को बचाने के लिए युवक ने चाकू से महिला पर हमला बोल दिया। तीन-चार जगह प्रहार किया। दोनों बच्चों को भी चोट आयी है। परिवार वाले तत्काल उसे लेकर अस्पताल भागे। सदर अस्पताल में नगर थाने की टीम ने महिला का बयान दर्ज किया। महिला की हालत गंभीर बनी हुयी है। दोनों बच्चों का भी उपचार हो रहा है। बेटी के बयान पर दोनों युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास व चोरी की नियत से घर में घुसने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here