इश्क में गयी जान, बहन का भाई कुर्बान

0
1904

बक्सर खबर : महदह में हुई धिरेन्द्र दुबे की हत्या के पीछे उसके ही रिश्तेदारों का हाथ है। बिहियां थाना बेलवना निवासी मृत युवक दुबे के पिता श्रीभगवान दुबे ने इसकी प्राथमिकी मुफस्सिल थाने में दर्ज करायी है। पुलिस ने दी गयी जानकारी में उन्होंने साफ किया है कि उनकी बेटी और दामाद दिल्ली में रहते हैं। चचेरे ससुर ने उसे फोन कर बुलाया था। 25 जनवरी को ही धिरेन्द्र यहां आया था। 26 की सुबह उसकी हत्या कर दी गयी। पुलिस को शक है कि परिवार की ही किसी लड़की से उसका अफेयर था। जिसकी भनक लगने के बाद उसको निशाना गया है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इनमें से हत्या किसने और कैसे की यह मामला राज बना हुआ है। पुलिस इस मामले के तह तक पहुंच चुकी है। मृत युवक के बरामद फोन ने लगभग सारे राज खोल दिए हैं। इस मामले में कोई निर्दोश नहीं फंसे इस लिए पुलिस ने अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here